दून पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही  – परीक्षा पास कराने का झांसा दे कर उगाही करने वाले दो गिरफ्तार

देहरादून, 21 सितंबर 2025। देहरादून पुलिस व एसटीएफ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हाकम सिंह (42) ग्राम निवाड़ी, थाना मोरी, उत्तरकाशी और पंकज गौड़ (32) निवासी ग्राम कंडारी, नौगांव, उत्तरकाशी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर 12 से 15 लाख रुपए तक की मांग की थी। जांच में सामने आया कि यदि किसी अभ्यर्थी का चयन स्वयंस्फूर्त हो जाता तो आरोपियों ने पैसा अपने पास रख लेने की योजना बनाई थी, जबकि चयन न होने पर अगले अवसरों में पैसे एडजस्ट कराने का बहाना बनाकर इन्हें अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया जाता।

गोपनीय सूचना के आधार पर पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तारी कर दोनों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर में “उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023” के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी, द्वारा दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने जांच में स्पष्ट किया है कि परीक्षा की सुचिता व गोपनीयता भंग होने का कोई आशंका नहीं पाई गई है और मामले की आगे से भी गहनता से जांच जारी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments