तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं रितिका नायक, जो फिल्म मिराई में अपनी मासूमियत से जीत रहीं दिल?

तेजा सज्जा और मांचू मनोज की एक्शन एडवेंचर फिल्म मिराई 12 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसे समीक्षकों से बढ़िया प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शक भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ दिख रहा है। मिराई में रितिका नायक भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनकी खूबसूरती और मासूमियत ने लोगों को प्रभावित किया है। आइए बताते हैं आखिर फिल्म मिराई की हीरोइन रितिका हैं कौन।
रितिका तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 28 अक्टूबर, 1997 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सफदरजंग एन्क्लेव के दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल से पूरी की। अभिनेत्री ने साल 2019 में दिल्ली टाइम्स के फ्रेश फेस के 12वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था। अलग-अलग शहरों में आडिशन देने के बाद रितिका ने 2022 में आई तेलुगु फिल्म अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम् के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
इसके बाद रितिका साल 2023 में आई नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म हाय नाा में नजर आईं। इस फिल्म में रितिका के काम को काफी सराहा गया, लेकिन इसमें उनका सिर्फ एक कैमियो था। अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम् और हाय नाा के बाद अब मिराई रितिका की तीसरी फिल्म है। रितिका की आने वाली फिल्मों में विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा की फिल्म डुएट शामिल है। इसके अलावा उनके पास फिल्म  वीटी 15 भी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments