देहरादून। टाटा समूह से जुड़ी भारत की अग्रणी ओम्नी-चौनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर कंपनी क्रोमा ने अपने वार्षिक उत्सव अभियान फेस्टिवल ऑफ ड्रीम्स (सपनों का त्योहार) के साथ त्योहारी मौसम की शुरुआत की है। इस पेशकश के तहत त्योहारों को और अधिक आनंददायक बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार कई आकर्षक ऑफर की व्यवस्था है।
ग्राहक स्मार्टफोन, टीवी, वाशिंग मशीन, लैपटॉप और रेफ्रिजरेटर पर स्टोर पर और ऑनलाइन, दोनों जगह शानदार छूट के साथ-साथ रोमांचक कैशबैक, ईएमआई और एक्सचेंज लाभों का भी लाभ उठा सकते हैं। हाल ही में घोषित जीएसटी सुधार के मद्देनज़र नए टीवी और एयर कंडीशनर पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त बचत, घरेलू उपकरण खरीदना फायदेमंद हो गया है। 200 से ज़्यादा शहरों में 560 से ज्यादा स्टोर्स की मज़बूत मौजूदगी और क्रोमा,कॉम और टाटा न्यू ऐप पर सहज खरीदारी के साथ, क्रोमा यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को आसानी से बेहतरीन डील मिले, चाहे वे अपने लिए खरीदारी कर रहे हों या दोस्तों और परिवार के लिए आकर्षक उपहार चुन रहे हों।
ग्राहक दशहरा, धनतेरस, दिवाली और भाई दूज के अवसर को 23 अक्टूबर तक की शानदार छूट, एक्सचेंज बोनस, 20 प्रतिशत तक के कैशबैक ऑफर और आकर्षक ईएमआई लाभों के साथ खास बना सकते हैं।
इनफिनिटी रिटेल लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, त्योहारी खरीदारी सरल, आनंददायक और तनावमुक्त होनी चाहिए। सभी श्रेणियों में फ्लैट बचत के साथ, दशहरा, धनतेरस, दिवाली और भाई दूज के आसपास सबसे पसंदीदा श्रेणियों और विशेष विंडो के साथ, हमने ऐसे ऑफर तैयार किए हैं जो हर भारतीय घर में उत्सव के माहौल को और खुशनुमा बना देंगे। हमारे सपनों का त्योहार (फेस्टिवल ऑफ ड्रीम्स) के ज़रिये, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे ग्राहक अपने प्रियजनों के साथ बेहद खुशी और हर्षाेल्लास के साथ त्योहार मनाएं।
क्रोमा का जुड़ाव वाला खारीदारी का अनुभव ग्राहकों को ऑनलाइन उत्पादों पर शोध और बुकिंग करने, स्टोर में सामान लेने, खरीदारी के संबंध में विशेषज्ञ सहायता प्राप्त करने और कागज़ रहित चेकआउट का आनंद लेने की सुविधा प्रदान करता है। सभी प्लेटफॉर्म पर एक तरह के प्रचार से स्टोर में या ऑनलाइन खरीदारी करते समय एक जैसी कीमत सुनिश्चित होती है। ग्राहक अपने नज़दीकी क्रोमा स्टोर पर पूरे त्योहारी लाइन-अप (उत्पादों) को देख सकते हैं, जहां ब्रांड की टीमें विभिन्न मॉडलों के बीच के फर्क, एक्सचेंज और बैंक ऑफर, और डिलीवरी/इंस्टॉलेशन की व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मुहैया कराएंगी। ऑनलाइन खरीदारों को सुविधाजनक डिलीवरी और ऑर्डर ट्रैकिंग के साथ उसी तरह के ऑफर मिलेंगे।
सबसे ज्यादा बिकने वाली श्रेणियों में फ्लैट फेस्टिव डिस्काउंट (त्योहारी छूट)ः
टीवी पर 35 प्रतिशत की छूट’
स्मार्टफोन पर 15 प्रतिशत की छूट’
रेफ्रिजरेटर पर 25 प्रतिशत की छूट’
वाशिंग मशीन पर 30 प्रतिशत की छूट’
एयर कंडीशनर पर 35 प्रतिशत की छूट’
लैपटॉप पर 20 प्रतिशत की छूट’
छोटे घरेलू और रसोई उपकरणों पर 35 प्रतिशत की छूट’
ईयरफोन/हेडफोन पर 45 प्रतिशत की छूट’
होम ऑडियो पर 30 प्रतिशत की छूट’
क्रोमा में शुरू हुआ सपनों का त्योहार – इलेक्ट्रॉनिक्स पर 35 प्रतिशत की छूट’
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments