आयुद्ध निर्माणी इस्टेट में धूमधाम से शुरू हुई भव्य दुर्गा पूजा

देहरादून। शहर की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित दुर्गा पूजा का शानदार आगाज सोमवार को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एस्टेट में हो गया। आयुध निर्माणी सांस्कृतिक मंच दुर्गा पूजा समिति की ओर से जूनियर क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन इंडियन इंडिया आपटेल लिमिटेड (IOL) के सीएमडी तुषार त्रिपाठी ने किया। पहले दिन की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले की रौनक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पूजा देहरादून की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है,जो पिछले 75 से भी अधिक वर्षों से इसी मैदान पर आयोजित की जा रही है,जहां हर साल हजारों श्रद्धालु और दर्शक जुटते हैं। उद्घाटन समारोह में विभिन्न समूहों और छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, संगीत और पारंपरिक प्रदर्शन शामिल थे। दोपहर में आयोजित भंडारे में विशेष बंगाली खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जो श्रद्धालुओं के बीच खासा लोकप्रिय रहा। मेले में पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से आए स्टॉलों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बने, जहां पारंपरिक हस्तशिल्प, व्यंजन और सांस्कृतिक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगी थी।

कार्यक्रम में एसएस परिहार, विंकल बंसल, संजीव मवाल, अनिल कुमार, अतुल शर्मा, कपिल, नंदन सिंह बिष्ट, सुनील कुमार सुमन, हितेश शर्मा, राजन त्यागी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूजा के दौरान आने वाले दिनों में और भी कई सांस्कृतिक आयोजन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जो शहरवासियों को एकजुट करने का माध्यम बनेंगे। यह पूजा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी बड़ा मंच है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments