‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को सफलता: दो अलग-अलग कार्रवाई में 49 लाख की हेरोइन और स्मैक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत, पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में लाखों रुपये मूल्य की अवैध हेरोइन और स्मैक बरामद कर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एक संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ उत्तराखंड और दून पुलिस की टीम ने 45 लाख रुपये की हेरोइन जब्त की है।
रायवाला से 151 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
दिनांक 30/09/2025 को एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम प्रतीत नगर क्षेत्र, रायवाला में वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर स्विफ्ट डिजायर (UK07TD9828) को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में उनकी पहचान ऐजाद खान (30 वर्ष), निवासी सहसवान, बदायूं (उत्तर प्रदेश), हाल पता आज़ाद कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून और नूरआलम (32 वर्ष), निवासी आर्यनगर, डालनवाला, देहरादून के रूप में हुई।
दोनों अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 151 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों तस्करों के खिलाफ कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नेहरू कॉलोनी से 14.83 ग्राम स्मैक जब्त
इसी कड़ी में, थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अन्य नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद अली (29 वर्ष), पुत्र आबिद हुसैन, निवासी कुटला नवादा, देहरादून के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 14.83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये है। मोहम्मद अली के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध यह व्यापक अभियान लगातार जारी रहेगा और मुख्यमंत्री के विजन को पूरा करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments