गांधी-शास्त्री जयंती पर उत्तराखण्ड पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, डीजीपी ने दिए सद्भावना के संदेश

देहरादून, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डीजीपी सेठ ने उपस्थितजनों को गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि समानता, साम्प्रदायिक सद्भाव और प्रेम के माध्यम से ही एक सुदृढ़ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन (अपराध एवं कानून व्यवस्था), ए.पी. अंशुमान (प्रशासन), पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा (मुख्यालय/पी एंड एम), नीलेश आनंद भरणे (अपराध एवं कानून व्यवस्था), योगेन्द्र सिंह रावत (कार्मिक) सहित मुख्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments