मधु भट्ट ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, रामपुर तिराहा शहीद स्थल के री-डेवलपमेंट की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी की पहल को बताया युवाओं और महिलाओं के सपनों को साकार करने का प्रयास

मुज़फ्फरनगर/देहरादून। उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री स्तर की दायित्वधारी मधु भट्ट मुज़फ्फरनगर पहुँचीं और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आंदोलनकारियों के लिए की गई घोषणाओं को ऐतिहासिक करार दिया।

मधु भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों के परिजनों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर जो सपने देखे थे, आज उन्हीं सपनों को लेकर उत्तराखंड विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने न केवल युवाओं के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है, बल्कि महिलाओं के स्वाभिमान और राज्य के धार्मिक-पर्यटन को भी नई दिशा देने का कार्य किया है।

शहीद स्थल के पुनर्विकास की घोषणा

मधु भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा रामपुर तिराहा शहीद स्थल के री-डेवलपमेंट का मास्टर प्लान तैयार करने की घोषणा की गई है। इसके तहत स्मारक स्थल को भव्यता प्रदान की जाएगी, एक संग्रहालय का विकास होगा, साथ ही कैंटीन और बसों के ठहराव के लिए स्टॉपेज भी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को सहेजना और उनके बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है। यह स्थल न केवल श्रद्धांजलि का केंद्र बनेगा, बल्कि धार्मिक व पर्यटन दृष्टि से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments