देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान और साहस को नमन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और उनके सम्मान व हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।


उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Recent Comments