बीकेटीसी पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कांग्रेस नेता गोदियाल पर हमला

देहरादून(आरएनएस)।  बीकेटीसी पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पर गुरुवार को तीखा हमला बोला। कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने वाले गोदियाल पहले अपने गिरेबां में छांके। बीकेटीसी का सबसे बड़ा भर्ती घोटाला उन्हीं के अध्यक्ष रहते हुआ। कमिश्नर गढ़वाल की जांच में भी उनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की पुष्टि हो चुकी है। अजेंद्र अजय ने कहा कि कांग्रेस नेता लगातार अनर्गल बयानबाजी कर दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने को संस्थानों की छवि धूमिल कर रहे हैं। जबकि हकीकत ये है कि सबसे अधिक गड़बड़ियां, घोटाले, वित्तीय अनियमितताएं उनके बीकेटीसी अध्यक्ष रहते हुईं। बिना विज्ञप्ति जारी किए अपने करीबियों को उन्होंने बीकेटीसी में भर्ती किया। बैकडोर से रखे गए अस्थाई कर्मियों को बिना नियम कानूनों के सीधे स्थायी कर दिया। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं। बीकेटीसी के बजट का दुरुपयोग किया गया। कहा कि इन्हीं तमाम आरोपों, भ्रष्टाचार, गड़बड़ियों की कमिश्नर गढ़वाल स्तर से जांच हुई थी। जांच रिपोर्ट में इन तमाम भ्रष्टाचार की पुष्टि हो चुकी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments