भाजपा ने मोर्चों के लिए तय किए प्रदेश प्रभारी, मिशन 2027 की तैयारी तेज

देहरादून, 10 अक्टूबर। भाजपा ने मिशन 2027 को गति देने के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए पार्टी के सात मोर्चों के लिए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। ये प्रभारी न केवल मोर्चों की कार्यकारिणी के गठन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, बल्कि पार्टी कार्यक्रमों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाएंगे।

प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए जिम्मेदारियां तय की हैं। उन्होंने बताया कि सभी मोर्चे जल्द ही प्रदेश से लेकर जनपद और मंडल स्तर तक अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी इस प्रकार हैं:

  • युवा मोर्चा: प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान
  • महिला मोर्चा: प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट
  • किसान मोर्चा: प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट
  • अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा: प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल
  • अनुसूचित जाति मोर्चा: प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार
  • अनुसूचित जनजाति मोर्चा: प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत
  • अल्पसंख्यक मोर्चा: प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी

भाजपा का यह कदम मिशन 2027 की दिशा में एक ठोस रणनीतिक पहल माना जा रहा है, जिससे संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क को नई धार मिलेगी।

यहां देखें पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments