महिला एवं बाल पोषण मेले में ऋतु खंडूरी ने कहा— आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ हैं पोषण की आधारशिला

पौड़ी/कोटद्वार: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना दुगड्डा की ओर से सोमवार को रोटरी क्लब कोटद्वार में महिला एवं बाल पोषण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया और कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ महिला एवं बाल पोषण की सशक्त नींव हैं। उनके समर्पित प्रयासों से गर्भवती महिलाओं, मातृशक्ति, किशोरी बालिकाओं और बच्चों को सही पोषण और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

इस मौके पर बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर संतोषी गुसाई ने पोषण माह की गतिविधियों और उद्देश्यों पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पाँच नवजात शिशुओं को महालक्ष्मी किट, दस बालिकाओं को किशोरी किट और तीन अतिकुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित की गई। साथ ही सात महिलाओं की गोदभराई एवं चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी दुगड्डा की प्रभारी अधिकारी शिवाली ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। 

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments