चकराता रोड पर सीएम धामी ने की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी को बढ़ावा देने का दिया संदेश

कहा — “स्थानीय कारीगरों का सहयोग ही सच्ची दीपावली, स्वदेशी अपनाएं – आत्मनिर्भर भारत बनाएं”

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व पर सोमवार को देहरादून स्थित चकराता रोड की स्थानीय दुकानों से मिट्टी के दीये, बर्तन और पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। उन्होंने दुकानदारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पकारों से मुलाकात कर उन्हें पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डिजिटल माध्यम (UPI) से भुगतान करते हुए प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करें, जिससे छोटे व्यावसायियों और कारीगरों की आय बढ़े और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, समृद्धि और भारतीय आत्मा का प्रतीक है। हमें इस अवसर पर अपने कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित कर देश की परंपरा और संस्कृति को संजोए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद न केवल ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को साकार करती है, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान भी देती है।

खरीदारी के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों से भी संवाद किया। दुकानदारों ने बताया कि इस वर्ष जीएसटी दरों में कमी से वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे बिक्री में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली व्यापार में यह उछाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान की सफलता का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे इस दीपावली घरों को स्वदेशी मिट्टी के दीयों से रोशन करें और भारतीय परंपरा की सुगंध को उत्सव का हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री की इस पहल से बाजारों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments