मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा पर गौमाता की की पूजा, गौ-संरक्षण के लिए घोषित किए बड़े कदम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गौमाता की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए गौ-सेवा एवं संरक्षण के लिए राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।

गौ-सेवा है संस्कृति का अंग

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति संरक्षण और मनुष्यों तथा जानवरों के बीच प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। गौ-संवर्धन धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा है।”

निराश्रित पशुओं के लिए बढ़ाया भत्ता

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि निराश्रित पशुओं के भरण-पोषण के लिए दिया जाने वाला भत्ता पहले 5 रुपए प्रतिदिन था, जिसे बढ़ाकर 80 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। साथ ही, निजी गौशालाओं के निर्माण पर 60% सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान किया गया है। राज्य में करीब 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार गौ-संरक्षण के अपने मिशन को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments