गोरखा समाज 31 अक्टूबर को निकालेगा भव्य सांस्कृतिक रैली, परंपरा और गर्व का होगा प्रदर्शन

देहरादून। गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और अदम्य साहस के प्रतीक गोरखा समाज द्वारा 31 अक्टूबर को देहरादून में एक भव्य गोरखा सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट में दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा, जिसमें गोरखा समाज की परंपरागत नृत्य, गीत, वेशभूषा, भाषा और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

रैली का उद्देश्य गोरखा समुदाय की अस्मिता, एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना है। इस अवसर पर विभिन्न उपजातीय समाज, संघ, संस्थाएं और संगठन एक साथ मिलकर अपनी सांस्कृतिक पहचान को गर्व और उत्साह के साथ प्रदर्शित करेंगे।

आयोजकों ने कहा है कि यह रैली केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गोरखा समाज की एकता, अनुशासन और परंपरा का प्रतीक है। इसमें शामिल होकर हर गोरखा दाजुभाई, दिदीबहिनी, युवायुवती और बालबालिका अपनी पारंपरिक पोशाक में अपनी पहचान का गौरव पुनर्जीवित करेंगे।

गोरखा समाज ने सभी सदस्यों से हार्दिक अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ पारंपरिक परिधान में सम्मिलित होकर इस सांस्कृतिक पर्व को सफल बनाएं।

यह आयोजन देहरादून में रहने वाले गोरखा समाज के लिए अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments