एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने पकडी 8 लाख की अफीम

देहरादून। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इस कार्रवाई में कोतवाली गदरपुर पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसटीएफ की इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भवदीप सिंह पुत्र मालकीत सिंह निवासी मकान नंबर 160 नबाबगंज थाना बिलासपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अभियुक्त ने पूछत में बताया कि वह अफीम उत्तर प्रदेश के नबाबगंज से लाया था और इसे गदरपुर क्षेत्र में बेचने ले जा रहा था। एसटीएफ टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

एसटीएफ ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साइकिल भी बरामद की है, जिसका नंबर UK 06 BL 3958 सुपर स्प्लेंडर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें।

एसटीएफ की इस कार्रवाई में शामिल टीम में निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, एचसी मनमोहन सिंह, एचसी रविन्द्र बिष्ट, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल थे। कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम में उ0 नि0 मुकेश मिश्रा, आरक्षी मोहन भट्ट और आरक्षी कुंदन शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536 पर संपर्क किया जा सकता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments