राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीजीपी ने दिलाई एकता और समर्पण की शपथ

देहरादून। देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस लाइन देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। 

डीजीपी दीपम सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन कौशल से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके जीवन से हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और एकजुटता की प्रेरणा मिलती है। 

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश की शांति, सुरक्षा और जनता की सेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करते रहें तथा अपने दायित्वों के माध्यम से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के लक्ष्य को साकार करें। 

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments