वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, 2.4 किलोग्राम हाथी दांत बरामद

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की सूचना पर एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.4 किलोग्राम हाथी दांत बरामद किया है। आरोपी की पहचान गुलाम हसन उर्फ शमशेर पुत्र मुनीर आलम निवासी ग्राम दौलतपुर हजरतपुर उर्फ बुधवा शहीद थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने बुग्गावाला क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 22 इंच लंबा और 9 इंच गोलाई वाला हाथी दांत बरामद हुआ, जिसका वजन 2.4 किलोग्राम है।

आरोपी के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है और यदि अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एसटीएफ ने वन विभाग के साथ मिलकर इस मामले में कार्रवाई की है। एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक यशपाल सिंह, उ.नि. हितेश कुमार, हेका अनूप भाटी, हेका वीरेंद्र नौटियाल, का. देवेंद्र कुमार, का. मोहन असवाल और का. सितांशु कुमार शामिल थे। डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की टीम और वन विभाग खानपुर रेंज की टीम ने भी इस कार्रवाई में सहयोग किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments