श्रीनगर – श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पौड़ी पुलिस के जवान जन सुरक्षा व तत्परता के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं। श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा लगातार मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सहायता डेस्क, गुमशुदा सूचना केंद्र और महिला सहायता केंद्र सक्रिय रखे जा रहे हैं। हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पुलिस कर्मी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त और माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को सतर्क व सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मेले में बिछड़े कई बच्चों को परिजनों से मिलाया जा रहा है। पहली घटना में, माँ से बिछड़े मासूम पवन बिष्ट को पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए संभाला और तत्काल माइक अनाउंसमेंट, पुलिस बूथ व मेले के विभिन्न हिस्सों में खोज अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस की सतर्कता के चलते पवन की माँ सोना देवी को खोज लिया गया।

दूसरी घटना में, बेटी से बिछड़ी माँ किरण भंडारी की 12 वर्षीय पुत्री श्रेया को पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आई और कुछ ही समय में मेले के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर ढूंढ खोज कर बालिका को खोज निकाला और सकुशल उसकी माँ के सुपुर्द किया।
तीसरी घटना में, मेले की भीड़ में भास्कर का मोबाइल (OPPO A15) कहीं गिर गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर न केवल शिकायत को गंभीरता से लिया बल्कि सीसीटीवी फुटेज और सूचना बूथ की मदद से मोबाइल को ढूंढ निकाला। कुछ ही घंटों में मोबाइल उनके परिजन शिवानी को सुरक्षित सौंपा गया।


Recent Comments