दिल्ली धमाके के बाद पौड़ी पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर सघन चेकिंग जारी

पौड़ी – दिल्ली में लाल किले के समीप एक कार में हुए जोरदार धमाके की घटना के बाद, जनपद पौड़ी पुलिस को उच्च सतर्कता स्तर पर रखा गया है। उक्त घटना के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के दिशा-निर्देशन में जनपद के समस्त थाना एवं चौकियों पर सुरक्षा और गश्त व्यवस्थाओं को और अधिक रूप से सक्रिय किए जाने के निर्देश किए गए है।

सुरक्षा की दृष्टि से अंतरराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय सीमाओं पर गहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। सभी वाहनों, यात्रियों एवं मालवाहक वाहनों की सघन तलाशी एवं सत्यापन कार्यवाही की जा रही है। साथ ही बस अड्डों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस बल की गस्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

जनप द के सभी राजपत्रित अधिकारी,थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित समस्त पुलिस बल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सतत संपर्क में रहते हुए अपनी-अपनी ड्यूटी पर पूर्ण मुस्तैदी और तत्परता से कार्य कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना मिलते ही तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments