देहरादून – जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर तहसील सदर अन्तर्गत बड़े बकायदारों पर एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील किया है, जिसकी कीमत लगभग 3.41 करोड़ रुपये है।
इसके अलावा, डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क0 लि0, का कार्यालय कुर्क कर सील कर दिया गया है, जिस पर लगभग 33.83 लाख रुपये की राजस्व वसूली बकाया है। वहीं, मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो0 सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड की सम्पति कुर्क की कार्यवाही कर कृष्णा होम्स राजपुर रोड में फ्लैट सील कर दिया गया है, जिस पर लगभग 20.10 लाख रुपये की राजस्व वसूली बकाया है।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने बताया कि जिले के बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। राजस्व जमा न कराने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत् सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।

Recent Comments