कांग्रेस की नई टीम ने संभाला मोर्चा, प्रदेश में अगली सरकार बनाने का दावा

देहरादून – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज प्रदेश के सभी सत्ताईस जिलों के अध्यक्षों की बैठक ली, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारियों सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव उपस्थित रहे।

नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने आप को एक अच्छा नेता साबित करने की है। उन्होंने कहा कि सभी जिला महानगर अध्यक्षों को अपने अपने जिले में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विश्वाश में ले कर संगठन को बूथ स्तर न्याय पंचायत स्तर व ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना है व पार्टी का संगठनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रम समानांतर स्तर पर चलाने हैं।

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के नौ सालों के कुशासन से परेशान हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार व हत्या की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और प्रदेश की आम महिला आज अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रही अनामिका शर्मा की पुत्री के साथ हुए दुराचार का मामला और अंकिता भंडारी की हत्या कांड इस बात का उदाहरण है कि भाजपा सरकार और संगठन के लोग महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शामिल हैं।

गोदियाल ने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार सरकार की बेरोजगार व युवा विरोधी सोच से त्रस्त है और बेरोजगारी अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से पूरा राज्य व विशेष तौर पर पहाड़ी जनपद का जनमानस त्रस्त है और अनेक क्षेत्रों में जनता ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं।

सुरेंद्र शर्मा ने पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व सभी जिला महानगर के नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने जिला महानगर अध्यक्षों से कहा कि जहां जहां पार्टी के संगठन को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजें।

मनोज यादव ने सभी नव नियुक्त जिला महानगर अध्यक्षों से आह्वाहन किया कि आने वाले तीन महीनों में बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर लें और अपने अपने जिले में शत प्रतिशत ब्लॉक कांग्रेस कमिटियों का गठन कर लें।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, महानगर देहरादून अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, पौड़ी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, टिहरी जिला अध्यक्ष मोरारी लाल खंडेलवाल, यमुनोत्री जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, कोटद्वार जिला अध्यक्ष विकास नेगी, कोटद्वार महानगर अध्यक्ष मीना बछवान, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण बालेश्वर सिंह, अध्यक्ष रुड़की महानगर राजेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष रुड़की फुरकान अहमद, जिला अध्यक्ष पछवादून मोहित उनियाल, जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, जिला अध्यक्ष काशीपुर अल्का पाल, जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर हिमांशु गावा, अध्यक्ष हल्द्वानी गोविंद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज, जिला अध्यक्ष रानीखेत दीपक किरौला, अध्यक्ष बागेश्वर अर्जुन भट्ट, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ मुकेश पंत, जिला अध्यक्ष डीडीहाट मनोहर टोलिया व जिला अध्यक्ष चम्पावत चिराग फर्त्याल उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments