सी टी यंग्स एफसी और अधोईवाला एफसी ने जीते मैच

देहरादून।  78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 के तहत आज पवेलियन मैदान में दो मैच खेले गए। पहला मैच सी टी यंग्स एफसी और नवादा एफसी के बीच खेला गया, जिसमें सी टी यंग्स एफसी ने 2-0 से जीत हासिल की। मैच का पहला गोल 46वें मिनट में सी टी यंग्स एफसी के अमन द्वारा किया गया। सी टी यंग्स एफसी के भूपेन्द्र ने 48वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। रेफरी तरूण नेगी ने नवादा एफसी के विपुल को फाउल प्ले के लिए पीला कार्ड दिखाया।

दूसरे मैच में अधोईवाला एफसी ने एकतरफा मुकाबले में दून गढ़वाल हिरोज़ एफसी को 4-0 से हराया। मैच का पहला गोल अधोईवाला एफसी के आयुष बिष्ट ने मैच के 6ठे और 13वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। 27वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। 37वें मिनट में मोहित ने गोल कर टीम का स्कोर 4-0 कर दिया।

कल शनिवार, 22 नवंबर 2025 को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग और देहरा इलेवन एफसी के बीच 1:00 बजे और दूसरा मैच दून एलीट एफसी और दून ईग्लस एफसी के बीच 3:00 बजे पवेलियन मैदान, देहरादून में होगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments