दून पुलिस की सार्थक पहल: “ड्रग्स फ्री कैंपस” अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम ने क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में अध्ययनरत 145 छात्र-छात्राओं के रेन्डमली ड्रग्स टेस्ट किट से यूरीन टेस्ट किया गया, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

अब तक पुलिस/ प्रशासन तथा डॉक्टर की मेडिकल टीम द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण कर 572 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से यूरिन टेस्ट व ब्लड टेस्ट किये जा चुके है।

नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा शुरू की गई उक्त सार्थक पहल की स्थानीय जनता व छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों द्वारा प्रशंसा की गई। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपने भविष्य से न खेलने की हिदायत दी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments