नर्सिंग कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर 5 दिसंबर से परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना

देहरादून। प्रदेश के नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 05 दिसंबर 2025 से देहरादून परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह आंदोलन नर्सिंग एकता मंच उत्तराखण्ड के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

नर्सिंग एकता मंच के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश में नर्सिंग वर्ग की भर्ती प्रक्रियाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं और योग्यता के बावजूद हजारों युवा बेरोजगार हैं। हाल ही में प्रकाशित भर्ती नोटिस को निरस्त कर नए मानकों के तहत 2500+ पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने की मांग की गई है।

संस्था का कहना है कि सरकार द्वारा नर्सिंग क्षेत्र की उपेक्षा के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में अब मजबूरन सड़क पर उतरकर अपनी आवाज़ बुलंद करनी पड़ रही है, ताकि बेरोजगार नर्सिंग युवाओं को न्याय मिल सके।

धरना-प्रदर्शन 05 दिसंबर को सुबह 11 बजे से परेड ग्राउंड में प्रारंभ होगा, जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments