जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी की निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग पर सख्त चेतावनी — जून 2026 तक पूरा करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को परियोजना निर्धारित समयसीमा यानी जून 2026 तक पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साइट पर उपलब्ध सुविधाओं, सामग्री, श्रमिकों की संख्या और कार्यगति का विस्तृत अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में साइट पर 140 श्रमिक कार्यरत हैं जबकि लेबर चार्ट के अनुसार 300 लेबर तैनात होने चाहिए। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत श्रमिक संख्या बढ़ाकर तीन शिफ्ट में कार्य कराने के निर्देश दिए और कहा कि आगामी 6 माह के भीतर समूची परियोजना पूर्ण होनी चाहिए; समयसीमा का उल्लंघन होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता, पर्यावरण अनुकूल तकनीक और सुरक्षा मानकों का विशेष पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैनपावर, मटीरियल तथा थर्ड-पार्टी गुणवत्ता की प्रति सप्ताह रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को नियमित रूप से प्रस्तुत की जाएँ। साथ ही पर्ट चार्ट (प्रोजेक्ट इवैल्यूएशन एवं रिव्यू तकनीक) तैयार कर कार्यक्रम की समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।

साइट पर मटीरियल टेस्टींग लैब के बारे में पूछताछ पर मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी ने बताया कि 90 प्रतिशत परीक्षण साइट पर स्थित टेस्टिंग लैब से एवं 10 प्रतिशत परीक्षण बाहर कराये जाते हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह थर्ड-पार्टी गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यकतानुसार परीक्षणों की संख्या बढ़ाई जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह, मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी कृष्णा चमोला तथा परियोजना से संबंधित सीपीडब्ल्यूडी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लेबर प्लान, मटीरियल प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments