जन सेवा केंद्र पर छापेमारी: जिला प्रशासन ने लगाया ताला, किया सील

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर ऋषिकेश में एक जन सेवा केंद्र पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गईं। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर ने वीरपुर खुर्द स्थित पशुलोक क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 9 आधार कार्ड, 3 राशन कार्ड, 3 श्रमिक कार्ड, 1 आयुष्मान कार्ड और कई लोगों के पासबुक बरामद हुए।

सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर सीएचसी संचालक के रूप में विभा नामदेव का नाम अंकित था, जबकि संचालन की आईडी मनीषा नामदेव के नाम पर पंजीकृत थी। पूछताछ के दौरान विभा नामदेव और आर. नामदेव कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे इन मूल दस्तावेजों के दुरुपयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जन सेवा केंद्र आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता, दस्तावेजों का अनुचित संधारण, मूल दस्तावेजों को बिना कारण अपने पास रखना, या निर्धारित मानकों का पालन न करना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जन सेवा केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments