वाहन चोरी की घटना का 10 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून।  वाहन चोरी की घटना का 10 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा। घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से घटना के चोरी की गई मोटर साईकल हुई बरामद।

दिनांक 07/12/2025 को थाना क्लेमेंटटाउन पर वादी अमन कुमार पुत्र श्री रविन्द्र कुमार निवासी मोहब्बेवाला, थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून की ई FIR दर्ज करवाई की उनकी मोटर साइकिल टावर ग्राउंड मोहोब्बेवाला में खडी थी जिसे वह लॉक करना भूल गये थे, उक्त मोटरसायकिल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर तत्काल मु०अ०सं०- 88/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना क्लेमेंट टाउन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली की घटना में शामिल अभियुक्त चोरी की गयी मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में है, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त ध्रुव व हरीश को नई बस्ती टंकी वाली रोड जंगल के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटर साइकिल संख्या UK07FJ4642 बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तगणों द्वारा चोरी की गयी मोटर साइकिल की दोनों नम्बर प्लेट को उतारकर जंगल में फेक दिया था तथा बिना नम्बर प्लेट के मोटर साइकिल को चला रहे थे ताकी मोटर साइकिल की पहचान न हो सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments