नरेंद्रनगर। भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जारी विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र एवं दोहरी प्रविष्टियों को हटाने, और मतदाता विवरणों के सत्यापन-संशोधन के विषयों पर विशेष रूप से जोर दिया गया। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, विश्वसनीय और पारदर्शी बनाना बताया गया, ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि घुसपैठ के विरुद्ध भाजपा की नीति स्पष्ट है — “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट।” उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करता है और इसी दिशा में SIR अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अभियान की सफलता के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।


Recent Comments