देहरादून । मुख्यमंत्री की सुरक्षा फ्लीट में हुई तकनीकी गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना एवं सुरक्षा) श्री अभिनव कुमार ने त्वरित और कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
आज मुख्यमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था में लगे एक फ्लीट वाहन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सुरक्षा में अस्थायी चूक की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री Z+ श्रेणी की सुरक्षा से संरक्षित हैं, इसलिए इस घटना को अत्यंत संवेदनशील माना गया है।
ADG इंटेलिजेंस ने मामले में उत्तरदायित्व तय करते हुए संबंधित कर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई कर दी है। साथ ही मुख्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) को सात दिवस के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं राजभवन सुरक्षा में तैनात सभी वाहनों की भौतिक व तकनीकी स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद जिन वाहनों को सुरक्षा ड्यूटी से हटाने की आवश्यकता होगी, उन्हें शीघ्र बदलने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

Recent Comments