विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का सहारा

सीएसआर फंड से मिली 4 लाख की सहायता

देहरादून। पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद कठिन परिस्थितियों से जूझ रही विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का सहारा मिला है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शांति राणा के बैंक खाते में स्थानांतरित की है, जिससे उन पर चढ़ा ई-रिक्शा का कर्ज उतर गया है।

जनता दर्शन कार्यक्रम में अपनी व्यथा सुनाते हुए शांति राणा ने बताया कि उनके पति ने आजीविका के लिए ई-रिक्शा खरीदने हेतु 3.72 लाख रुपये का ऋण लिया था। दुर्भाग्यवश एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। शांति राणा पर तीन बच्चों—12 वर्षीय अंशिका, 5 वर्षीय अक्षय और एक किशोर पुत्र—की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता देखते हुए उप जिलाधिकारी (न्याय) को जांच कर नियमानुसार सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही निर्देश दिए कि शांति राणा को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जाए और उनकी बेटी अंशिका की शिक्षा का खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा।

डीएम बंसल ने संबंधित विभागों को यह भी निर्देशित किया कि पीड़िता को सभी शासकीय योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा लाभों से आच्छादित किया जाए ताकि परिवार को दीर्घकालिक राहत मिल सके। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments