डीएम प्रशान्त आर्य ने सुनीं दूरस्थ सीमावर्ती ग्रामीणों की समस्या,20 समस्याओं का किया मौके पर निस्तारण

जन-जन तक पहुंची सरकार,ग्रामीणों को न्याय पंचायतों में मिल रहा योजनाओं का लाभ,सरकार की सराहना।

आगामी 24 जनवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आराकोट में आयोजित होगा स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग का संयुक्त शिविर : जिलाधिकारी

उत्तरकाशी। शनिवार को सुदूरवर्ती विकास खंड मोरी के हिमाचल प्रदेश से लगे सीमावर्ती गांव आराकोट में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित राज्यव्यापी अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अपने लक्ष्य को साकार करती नजर आ रही है। इस अभियान के तहत दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गृह क्षेत्र में ही सरकारी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रत्येक न्याय पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से आच्छादित होने की सहूलियत मिल रही है।

अभियान के अंतर्गत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपने आवश्यक प्रमाण पत्र अपने गृह क्षेत्रों में ही बनवा रहे हैं, वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी बिना किसी भागदौड़ के उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। इससे न केवल समय और धन की बचत हो रही है, बल्कि आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

न्याय पंचायत आराकोट में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 10 जाति प्रमाण पत्र, 20 स्थाई प्रमाण पत्र तथा 10 हिस्सा संबंधित प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की गई।
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रू. 30 लाख के 4 चेक वितरित कर बीपीएल आईडी,नरेगा, ई केवाईसी,SECC प्रमाण पत्र,RF/CIF ke विषय सहित कुल 133 लोगो को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 05 परिवार संशोधन,05 जन्म पंजीकरण सहित कुल 30 लोग लाभान्वित हुए।
कृषि विभाग द्वारा 40 लोगो को लाभान्वित कर 62 छोटे कृषि यंत्र तथा उद्यान विभाग द्वारा 40 उद्यान कार्ड वितरित करते हुए 50 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला अग्रणी बैंक उत्तरकाशी द्वारा 25 लोगो को बीमा और ऋण संबधी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 26 लोगो के पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 40, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 50, सहकारिता विभाग द्वारा 35 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 46 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 80 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 35 की समस्याओं का निस्तारण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 110 लोगो को कैरियर काउंसलिंग व रोजगार संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में कुल 133 लिखित शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में 20 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।शिविर में थुनारा इशाली में जल जीवन मिशन की समस्या पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पुरोला को निरीक्षण हेतु निर्देश दिए। ग्राम प्रधान आराकोट निर्मला राणा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आराकोट की स्वास्थ्य सेवा बढ़ाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा समस्या के समाधान हेतु आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत 10 प्रगतिशील किसानों को कृषि उपकरण और राजस्व ग्राम जागटा, मौंडा, ओडाटा, बामसू , सरांश और पेतड़ी को 18 अग्निशामक उपकरण वितरित किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे और प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने जन–जन की सरकार जन–जन के द्वार अभियान की सराहना की और कहा अभियान से लोग अपनी समस्याओं का हल और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा, कनिष्ठ उप प्रमुख कमलेश रावत, ग्राम प्रधान आराकोट निर्मला राणा, न्याय पंचायत आराकोट के समस्त ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश चन्द रमोला, पीडी अजय सिंह, सीवीओ एचएस बिष्ट, सीएओ एसएस वर्मा, न्याय पंचायत आराकोट नोडल अधिकारी योगेंद्र सिंह , खंड विकास अधिकारी मोरी शशिभूषण बिंजोला सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments