देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित ए.टी.एस. हैवेनली फुटहिल्स कॉलोनी में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया। सूचना पर पहुंची रायपुर थाना पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के अनुसार, कॉलोनी निवासी अजय सिंह पुत्र डॉ. एस.के. सिंह ने थाना रायपुर में तहरीर दी है कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कॉलोनी के ही निवासी पुनीत अग्रवाल और उसके एक साथी ने उनकी कार को सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए अजय सिंह से मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और ईंट मारकर वाहन का शीशा तोड़ दिया।
तहरीर के मुताबिक, बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। पुलिस ने अजय सिंह की शिकायत पर पुनीत अग्रवाल और उसके साथी के खिलाफ थाना रायपुर में आईपीसी की धारा 115(2), 352, 351(2), 324(4), 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Recent Comments