देहरादून में उत्तरायणी कौतिक महोत्सव की तैयारियां शुरू, पहली बैठक में बनी आयोजन समितियां

देहरादून।  उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से “उत्तरायणी कौतिक महोत्सव – 2025” की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। रविवार को दोपहर 12:45 बजे प्राची जनकल्याण समिति के बैनर तले महोत्सव की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सदियों से मनाए जा रहे पारंपरिक उत्तरायणी पर्व को इस वर्ष देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद भट्ट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विद्यासागर, कुंदन चौहान, लोकगायक गणेश दत्त कांडपाल, विजय खड़का, विमल पांडे, लोकगायिका लीला पायल, हंसा धामी, गंगा गिरी गोस्वामी,दिनेश पुनेठा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने महोत्सव को भव्यता से आयोजित करने हेतु हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों—आयोजन समिति, स्टॉल समिति, विज्ञापन समिति, सांस्कृतिक समिति, स्मारिका समिति, खानपान समिति, अतिथि सम्मान समिति एवं अन्य—के गठन पर सर्वसम्मति बनी।

बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि इस वर्ष उत्तरायणी कौतिक को देहरादून की प्रमुख सांस्कृतिक पहचान बनाया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments