देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर रविवार को जनपदभर में पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर थाना और चौकियों को संवार दिया।
एसएसपी दून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रत्येक रविवार एक घंटे का अनिवार्य श्रमदान कर पुलिस राजकीय भवनों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। निर्देशों के पालन में रविवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थाना और चौकियों में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान करते हुए व्यापक सफाई अभियान चलाया।


इस दौरान पुलिस जवानों ने थाना और चौकी परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, कार्यालय और हवालात की सफाई की। साथ ही अभिलेखों और रजिस्टरों के रखरखाव को सुव्यवस्थित किया। अभियान के अंत में शस्त्रागार में मौजूद असलहों की भी सफाई की गई।
एसएसपी दून ने सभी पुलिस अधीक्षकों और क्षेत्राधिकारियों को थानों और चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह सफाई अभियान नियमित रूप से जारी रहे।

Recent Comments