4 जनवरी को शेष पदों के लिए डाले जाएंगे वोट
देहरादून।उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 2025–2027 के चुनाव इस बार निर्विरोध सहमति और कड़े मुकाबले, दोनों की तस्वीर एक साथ पेश कर रहे हैं, क्योंकि कई पदों पर उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए हैं, जबकि शीर्ष पदों पर सीधा टकराव होगा।
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनावों की नाम वापसी प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण हो गई। नाम वापसी के बाद कई पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया है।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में संयोजक एस. चंद्रा, महासचिव आर.डी. सेमवाल, प्रचार सचिव राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, उप-कोषाध्यक्ष अरविंद किशोर बहुखंडी तथा लेखा परीक्षक आर.पी. उनियाल शामिल हैं।
चुनाव समिति के अनुसार, नाम वापसी के पश्चात जिन पदों पर एक से अधिक नामांकन वैध पाए गए हैं, उन पर मतदान की प्रक्रिया आगामी 4 जनवरी 2026 को संपन्न कराई जाएगी। इन पदों के लिए प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है—
संरक्षक: तिलक राज शर्मा, माधो सिंह रावत
अध्यक्ष: बलवीर सिंह नेगी, सुनील कुमार मेहता
उपाध्यक्ष: एच.एस. काला, अवनीश कांत
संयुक्त सचिव: पी.के. सिंह, शिव राम
संगठन सचिव: चंद्रपाल सिंह, जयपाल, श्रीकांत विमल
कोषाध्यक्ष: ए.के. उनियाल, धन सिंह
चुनाव समिति ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि को मतदान में भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की है।

Recent Comments