न्याय पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरउत्तरकाशी, 24 दिसंबर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्यभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तरकाशी में भी 45 दिवसीय अभियान के तहत जनपद की सभी न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्यभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तरकाशी में भी 45 दिवसीय अभियान के तहत जनपद की सभी न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों के आयोजन का क्रम चल रहा है और आगामी दिनों में शेष पंचायतों में भी रोस्टरवार शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में उद्यान, कृषि, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और आवश्यक प्रमाण पत्र भी बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने के साथ सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

Recent Comments