देहरादून। देहरादून पुलिस ने भूमि सम्बन्धी धोखाधड़ी और पैसे हड़पने के एक बड़े मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का सौदा करने के नाम पर एक व्यक्ति से 38,25,000 रुपये (अड़तीस लाख पच्चीस हजार रुपये) ठगे थे।
कूट रचित दस्तावेजों से की धोखाधड़ी
गिरफ्तार आरोपी दिनेश सिंह पडियार पुत्र स्व0 शिव सिंह पडियार निवासी बैंक कालोनी अजबपुरकलां मोथरोवाला थाना नेहरूकालोनी जनपद देहरादून ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रुप से बौराड़ी सैक्टर 5-B थाना नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल का निवासी है। नशे की लत के कारण उस पर काफी कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए उसने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
फर्जी आधार कार्ड और अनुबंध पत्र बनाए
अभियुक्त ने रायवाला में टिहरी विस्थापित हेतु आवंटित भूमि के मूल भू स्वामी श्री मूर्ति सिंह व अन्य व्यक्ति शूरबीर सिंह के फर्जी आधार कार्ड, फर्जी इकरारनामा/ अनुबन्धपत्र तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर कर मूल भू स्वामी के स्थान पर अन्य फर्जी व्यक्तियों को दिखाकर श्री प्रताप सिंह से जमीन बेचने के नाम पर 38,25,000 रुपये हड़प लिए।
अपराध करने का तरीका
अभियुक्त भूमि के मूल भू स्वामियों के फर्जी इकरारनामे/अनुबन्ध पत्र, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर मूल भू स्वामी के स्थान पर अन्य फर्जी व्यक्तियों को दिखाकर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से जनता से पैसे हड़प लेता था।
अपराधी का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून में मु0अ0सं0 73/2025 धारा 420/506/120B IPC पंजीकृत होना पाया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में चैक बाउन्स के प्रकरण पाये गये हैं।
पुलिस टीम
- उ0नि0 कुशाल सिंह रावत
- का0 नन्दकिशोर
- का0 SOG शीशपाल रावत
दून पुलिस की इस कार्रवाई से भूमि धोखाधड़ी के मामलों में अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन का सौदा करते समय सावधानी बरतें और फर्जी दस्तावेजों से बचें।

Recent Comments