डीएम के निरीक्षण से आईएसबीटी में तेजी; निकासी गेट खुला, पार्किंग निर्माण शुरू

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कई सुधार कार्य शुरू हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान निकासी गेट बंद होने, अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आईएसबीटी के निकासी गेट को खोलते हुए उसकी मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही, फ्लाईओवर के नीचे कलर कोड आधारित सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर टाइल बिछाकर पार्किंग विकसित की जा रही है, ताकि वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग पर अंकुश लगाया जा सके।

यातायात के दबाव को कम करने के लिए क्रॉसओवर निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और निर्माण के दौरान यातायात एवं यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो। जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments