दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून।  डोईवाला में मणि माई मंदिर के पास से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का दून पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप शर्मा पुत्र आनंद शर्मा निवासी मुन्नीदेवी कॉलोनी, स्यौहरा रोड, धामपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) है। वह हाल ही में रानीपुर मोड़, जिला हरिद्वार में रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लच्छीवाला डोईवाला रोड पर सघन चेकिंग के दौरान घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद

अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मणि माई मंदिर के पास से एक अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी किया जाना बताया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई दूसरी मोटरसाइकिल HF DELUX (संख्या- UP20BA-2283) को लच्छीवाला के जंगल से बरामद किया गया।

पुलिस टीम की सराहना

एसएसपी देहरादून ने घटना के अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस टीम में उ0नि0 रघुवीर कपरवाण, हे0क0 देवेन्द्र नेगी, का0 कुलदीप कुमार और का0 सचिन सैनी शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments