देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल के साथ देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने तथा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने “वसूली अभियान मोर्चा” नामक फेसबुक अकाउंट से प्रसारित आपत्तिजनक एआई जनरेटेड वीडियो और धर्म-विशेष की पहचान वाली पोस्टों को सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा बताते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
गणेश गोदियाल ने शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को उक्त अकाउंट से एआई एप के माध्यम से तैयार एक वीडियो और पोस्ट प्रसारित की गई, जिसका उद्देश्य उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व कुछ लोगों ने उनकी फर्जी हस्ताक्षरयुक्त चिट्ठी वायरल कर धार्मिक गोलबंदी का प्रयास किया था, लेकिन उस समय की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कार्रवाई न होने से ऐसे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए फिर से उनकी और पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि “वसूली अभियान मोर्चा” फेसबुक अकाउंट की पोस्टों का संज्ञान लेकर संबंधित संचालक के खिलाफ सक्षम धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महामंत्री राजेन्द्र शाह, निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष डॉ,.जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सुवर्षा पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, विरेन्द्र पोखरियाल, महेन्द्र नेगी, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य, विजय प्रताप मल्ल, उर्मिला थापा, पंकज क्षेत्री, प्रदीप जोशी, अभिनव थापर, आशा मनोरमा शर्मा, पूरन रावत, विनोद चौहान, सूरत सिह नेगी, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, गोपाल सिंह गडिया, मनमोहन शर्मा, विनोद नेगी, नीनू सहगल, यशपाल चौहान, अखिलेष उनियाल, आमरेन्द्र सिंह, मनीश नागपाल, जगदीश धीमान, सुरेन्द्र रांगड़, यषपाल चौहान, शिवानी थपलियाल मि़श्रा, ललित भद्री, सावित्री थापा, विनीत प्रसाद बन्टू भट्ट, सुनित सिंह राठौर, बलवीर सिंह पंवार मौजूद थे।

Recent Comments