DM सविन बंसल की पहल: एमपी स्पोर्ट्स कॉलेज को मिला नया फर्नीचर, नशामुक्ति केंद्र को एम्बुलेंस

देहरादून  मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। ओएनजीसी और मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून को 330 नई टेबल और चेयर उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, राजकीय नशामुक्ति केन्द्र को एम्बुलेंस प्रदान कर डीएम सविन बंसल ने हरी झंडी दिखाई।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप जिले में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के तहत सरकारी विद्यालयों की मूलभूत संरचना सुदृढ़ की जा रही है। इसके अंतर्गत स्कूलों में फर्नीचर, आउटडोर खेल सुविधा, पेयजल, पुस्तकालय, विद्युत और स्मार्ट क्लास के लिए उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं।
डीएम ने बताया कि जिला खनिज न्यास और जिला योजना की निधि से प्रारंभ किए गए इस प्रोजेक्ट में ओएनजीसी और हुडको ने सीएसआर फंड के माध्यम से सराहनीय सहयोग किया है। अब तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्राप्त हो चुकी है, जिससे सैकड़ों विद्यालयों में लैपटॉप, एलईडी स्क्रीन, वाटर टैंक और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

ओएनजीसी की ओर से जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ आपदा सहायता के क्षेत्र में लगातार सहयोग जारी है। ओएनजीसी के महाप्रबंधक नीरज शर्मा ने बताया कि बीते नौ महीनों में देहरादून जनपद में ही लगभग 25 से 26 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

इस अवसर पर राजकीय नशामुक्ति केंद्र रायवाला को एम्बुलेंस सौंपते हुए डीएम ने कहा कि यह पहल ओएनजीसी के सहयोग से संचालित सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। नशामुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. वैशाली ने बताया कि 10 नवंबर को आरंभ किए गए इस केंद्र ने अब तक तीन युवाओं को सफलतापूर्वक नशामुक्त किया है और वर्तमान में उनकी निगरानी जारी है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ओएनजीसी के जीएम नीरज शर्मा, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशिका प्रगति सडाना सहित कई अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments