एसएसपी देहरादून ने प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से की बातचीत, प्रशिक्षण के महत्व पर दिया बल

देहरादून । पुलिस लाइन देहरादून स्थित प्रशिक्षण केंद्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 17 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व और उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

एसएसपी ने प्रशिक्षुओं को बताया कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियां उनके भविष्य के पुलिस जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने सभी को हर विषय की बारीकियों को ध्यानपूर्वक सीखने की सलाह दी, ताकि ड्यूटी के दौरान इन जानकारियों का सही उपयोग किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने उपस्थित प्रशिक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी प्रशिक्षुओं को पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 की कार्यप्रणाली और उसकी महत्वता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दें, ताकि आकस्मिक स्थिति में पुलिस सहायता प्रणाली को और अधिक प्रभावी रूप से उपयोग किया जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments