ठंड में भी नहीं टूटा हौसलाः वर्षवार भर्ती के लिए नर्सिंग अधिकारियों का 31वें दिन स्वास्थ्य मंत्री आवास तक़ कैंडल मार्च

सरकार से लिखित निर्णय की मांग

देहरादून । वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। रविवार को यह धरना 31वें दिन में प्रवेश कर गया। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले प्रदेशभर से जुटे नर्सिंग अधिकारियों ने बिंदाल पुल से स्वास्थ्य मंत्री आवास तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांगों को आवाज दी।

रविवार शाम बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार एकता विहार धरना स्थल पर एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में मोमबत्तियां थामे बिंदाल पुल से पैदल मार्च करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक पहुंचे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। नर्सिंग अधिकारियों ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को वर्षवार लागू करने की मांग दोहराई, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को समान अवसर मिल सके।

नर्सिंग एकता मंच के संयोजक नवल पुंडीर ने कहा कि आंदोलन को अब एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन शासन की ओर से केवल मौखिक आश्वासन ही दिया गया है। अब तक कोई लिखित या ठोस निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि नर्सिंग कार्मिकों के साथ हो रहे अन्याय और दोहरी नीति के विरोध में है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री से नर्सिंग कार्मिकों को न्याय दिलाने की अपील की।

कुंमाऊं मंडल, हल्द्वानी, उत्तरकाशी समेत राज्य के दूरदराज इलाकों से बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी देहरादून पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों बेरोजगार नर्सिंग कर्मी धरना स्थल पर डटे रहे। कैंडल मार्च में मंच की उपाध्यक्ष सरिता जोशी, सचिव राजेंद्र कुकरेती, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवेश रावतसुभाष रावतस्तुतिपपेंद्रसुलोचनारीना राणाकुलदीप सहित कई नर्सिंग अधिकारी शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments