देहरादून। उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में द्विवार्षिक चुनाव रविवार, 4 जनवरी 2026 को सीक्यूएआई परिसर में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। बड़ी संख्या में पेंशनर्स सदस्यों की उपस्थिति के बीच मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।
मतगणना के उपरांत चुनाव अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किए गए। परिणामों के अनुसार—
संरक्षक (Patron) पद पर तिलक राज शर्मा ने 378 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माधो सिंह रावत (186 मत) को पराजित किया।
अध्यक्ष (President) पद पर बलवीर सिंह नेगी को 379 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार मेहता को 174 मत मिले।
उपाध्यक्ष (Vice President) पद पर हरनिंदर सिंह काला ने 332 मत प्राप्त कर अवनीश कांत (204 मत) को पराजित किया।
संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद पर प्रेम कुमार सिंह को 387 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिवराम को 158 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष (Treasurer) पद पर अनिल कुमार उनियाल ने 399 मत प्राप्त कर धन सिंह शरण (156 मत) को पराजित किया।
संगठन सचिव (Org. Secretary) पद पर श्रीकांत विमल को 311 मत प्राप्त हुए। इस पद पर उनके प्रतिद्वंद्वियों चंद्रपाल सिंह (129 मत) एवं जय पाल सिंह (90 मत) रहे।
इससे पूर्व संगठन के पांच पदों पर निर्विरोध चयन हो चुका था, जिनमें
डॉ. स्वामी एस. चंद्रा – संयोजक, रविंद्र सेमवाल – महासचिव,
अरविंद किशोर बहुखंडी – सह-कोषाध्यक्ष, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद उनियाल – ऑडिटर तथा राजेंद्र प्रसाद शास्त्री – प्रचार सचिव शामिल हैं।
चुनाव अधिकारियों के रूप में अशोक शंकर एवं डी.सी. उप्रेती ने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया का सफलतापूर्वक संचालन किया और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराए।
परिणाम घोषित होते ही सभा स्थल तालियों और नारों से गूंज उठा और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव समिति और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को पहले से अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Recent Comments