देहरादून: अंकिता भंडारी हत्या मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR और पुतला दहन की कार्रवाई पर कांग्रेस ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने स्पष्ट किया कि ऐसे कदमों से कांग्रेस न तो डरेगी और न ही घबराएगी।
धस्माना ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के साथ खड़ा है, जो अंकिता मामले में शामिल वीआईपी का पर्दाफाश कर उन्हें सख्त सजा दिलवाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि उनके अपने दो पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई नेता सीबीआई जांच की मांग का समर्थन कर चुके हैं।
धस्माना ने चेतावनी दी कि भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के प्रयासों का उल्टा असर होगा और कांग्रेस तब तक संघर्ष जारी रखेगी, जब तक सभी दोषियों को सजा नहीं मिल जाती।

Recent Comments