DM सविन बंसल ने दी त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात

मुख्यमंत्री के विज़न DM के प्रयासों से संभव हुआ कदम

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शिक्षा-केंद्रित विज़न और जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून ने सीमांत क्षेत्र त्यूनी के लिए एक और बड़ी पहल की है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) के मरम्मत कार्य और फर्नीचर व्यवस्था के लिए ₹12 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रथम किस्त के रूप में ₹7.20 लाख जारी कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल के त्यूनी दौरे के दौरान स्थानीय छात्र-छात्राओं और संकल्प जनजातीय उत्थान फाउंडेशन समिति ने पुस्तकालय को सुदृढ़ करने का अनुरोध किया था। डीएम ने इस अनुरोध पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग के प्रखंड देहरादून के माध्यम से ₹12.20 लाख का प्राक्कलन तैयार कराया। इसके बाद जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत कर ₹12 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

जारी राशि में से 60 प्रतिशत (₹7.20 लाख) भुगतान हेतु निर्गत कर दिया गया है, जबकि शेष 40 प्रतिशत (₹4.80 लाख) राशि कार्य पूर्ण होने के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र व तृतीय पक्ष जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर जारी की जाएगी।

डीएम बंसल ने बताया कि शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “पुस्तकालय जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों में अध्ययन संस्कृति को प्रोत्साहित करेंगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होंगी। प्रशासन का लक्ष्य सीमांत क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अवसर सुनिश्चित करना है।”

नि:संदेह, इस पहल से त्यूनी के विद्यार्थियों को अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए एक आधुनिक वातावरण मिलेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments