राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, ऋषिकेश में गिरफ्तार समाजसेवियों की रिहाई की मांग

देहरादून  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अपूर्व सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऋषिकेश में गिरफ्तार योगेश डिमरी, सुदेश भट्ट और उनके साथियों की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। पार्टी ने इन गिरफ्तारियों को अन्यायपूर्ण और राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया है।

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि ये गिरफ्तारियां राजनीतिक दबाव का परिणाम प्रतीत होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजसेवी योगेश डिमरी अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा किया जाए और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई हो।

जिला अध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) भगवती प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि के रूप में वे इस तरह के उत्पीड़न को स्वीकार नहीं करेंगे। “ये लोग राज्य की भलाई और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी,” उन्होंने कहा।

जिला महामंत्री दयाराम मनौड़ी ने कहा कि यह गिरफ्तारी जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सैनिक प्रकोष्ठ के भगवती प्रसाद नौटियालजिला महामंत्री हेमा कोटनालारजनी कुकरेती समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पार्टी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति लंबे समय से अवैध शराब कारोबार और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सक्रिय हैं। उनकी गिरफ्तारी से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पार्टी ने मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र रिहाई नहीं की तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments