दून पुलिस की तत्परता: कैंट से लापता तीन नाबालिग बागपत से सकुशल बरामद

देहरादून। महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति गंभीर दून पुलिस ने कैंट क्षेत्र से लापता तीन नाबालिग बच्चों को उत्तर प्रदेश के बागपत से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे घर से हरिद्वार घूमने गए थे और गलत बस पकड़ने से भटक गए थे। पुलिस ने मात्र पांच दिनों में उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।

कोतवाली कैंट में 9 जनवरी को एक महिला ने सूचना दी कि 8 जनवरी को उनका 17 वर्षीय भाई और उसके दो दोस्त (16 एवं 13 वर्षीय) खेलने के बहाने घर से निकले और लौटे नहीं। इस पर तुरंत मुकदमा (मुकदमा संख्या-07/2026, धारा 137(2) बीएनएस) अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। जांच में पता चला कि बच्चे ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे थे। वहां रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हर की पैड़ी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जानकारी मिली कि वे बस से दिल्ली की ओर जा रहे थे। पुलिस टीम ने बागपत पहुंचकर तीनों को सकुशल बरामद किया।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे बिना बताए हरिद्वार घूमने गए। वापसी के लिए गलत बस पकड़ ली, जिससे बागपत पहुंच गए। उन्हें देहरादून लाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। एक परिजन ने कहा, “पुलिस का शुक्रिया, इतनी जल्दी बच्चों को लौटा दिया।”

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments