उपनल कर्मचारी संघ ने सीएम धामी का किया आभार व्यक्त

देहरादून।  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके निवास पर भेंट कर ‘समान कार्य-समान वेतन’ संबंधी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने उपनल कर्मियों को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर पूर्ण संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, सम्मान और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के प्रति कटिबद्ध है। यह निर्णय राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति का स्पष्ट प्रमाण है।

इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद के अलावा अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप एवं संजय पाल उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments