DPIIT ने प्रदान किया प्रशंसा प्रमाण पत्र !
देहरादून।भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग (5वां संस्करण) में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए ‘लीडर’ श्रेणी में मान्यता प्रदान की। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग को प्रमाण पत्र भेंट कर इस उपलब्धि को सम्मानित किया गया।
इस रैंकिंग से राज्य सरकार की स्टार्टअप नीति की सफलता का प्रमाण मिला है, जिसमें नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उत्तराखंड अब राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप मॉडल के रूप में उभर रहा है, जो सरल प्रक्रियाओं और मजबूत इकोसिस्टम का परिणाम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा, “हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने हेतु अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं व मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर सहयोग दे रही। यह सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स व अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का फल है।”
यहां देखें प्रशंसा प्रमाण पत्र


Recent Comments